Saturday, October 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

तहसीलदार का रीडर पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

कोटखावदा. तहसील कार्यालय में रास्ते के एक विवाद का सुलझाने की एवज में तहसीलदार के रीडर लालचंद शर्मा को एसीबी ने पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार परिवादी सूरजमल पटवा ने 8 सितम्बर को एसीबी में शिकायत की थी। एसीबी ने 11 सितम्बर को सत्यापन किया और बुधवार को एसीबी की टीम ने अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी एवं तहसीलदार के रीडर लालचंद शर्मा को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ जारी है।