Friday, July 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अगर IPL में खेले शाहीन अफरीदी तो कितने करोड़ रुपये में बिकेंगे

नई दिल्ली

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने यह स्वीकार किया है कि एशिया कप 2022 में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की कमी नहीं खलेगी, लेकिन हर कोई जानता है कि बिना शाहीन अफरीदी के पाकिस्तान की गेंदबाजी यूनिट उतनी दमदार नजर नहीं आती। भारत के खिलाफ रविवार को दुबई में होने वाले एशिया कप 2022 के ब्लॉकबस्टर मैच से पहले बाबर आजम ने अपनी टीम को स्पीच देते हुए कहा था कि वो नहीं है तो अन्य तेज गेंदबाजों को जिम्मेदारी निभानी होगी। वहीं, भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने बताया है कि अगर शाहीन आईपीएल खेलते हैं तो उन्हें कितनी रकम मिलेगी।