सीसीटीवी फुटेज से पहचान के प्रयास
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। जवाहरनगर क्षेत्र की एक गली में अज्ञात बाइक सवारों पर रैकी का सन्देह जताया गया है। सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात बाइक सवार एक घर की फोटो खींचते हुए प्रतीत हो रहे हैं। बाइक पर सवार दो युवक आते हैं और एक घर के नजदीक बाइक को धीमा करते हुए मोबाइल का कैमरा घर की तरफ घुमाते दिख रहे हैं। दोनों युवक सीधे जा रहे हैं, लेकिन उनकी निगाहें घर की तरफ हैं। इससे संदेह बढ़ जाता है। जवाहरनगर सेक्टर 2 निवासी परिवार ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को इत्तला दी। यह निवासी स्थान एक पत्रकार का है। घटना के समय पत्रकार स्वयं घर पर नहीं थे।
जानकारी के अनुसार किसी के निजी आवास की तस्वीरें नहीं ली जा सकती। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज अपने साथ ले गई। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला सका कि युवकों का मकसद क्या रहा। युवकों के सामने आने के बाद ही सच्चाई का पता चला पाएगा।
पॉश इलाके में दिनदिहाड़े ऐसी घटना से परिवार और मोहल्लेवालों ने चिंता जाहिर की है। परिवार वाले कुछ कर पाते, जब तक युवक आगे निकल चुके थे। इसके बाद सीसीटीवी में इन्हें गतिविधि और पहचान के प्रयास किए गए। एक युवक ने हेलमेट लगा रखा था और दूसरे ने रुमाल से चेहरा ढका हुआ था।