नई दिल्ली
अभी एक दिन पहले ही रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी एशिया के सबसे बड़े अमीर होने का गौरव दोबारा हासिल की थी, लेकिन एक बार फिर उन्हें अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने पछाड़ दिया है। अब वह भारत ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे बड़े अरबपति हैं। अंबानी-अडानी में भारत के नंबर-1 अरबपति की रेस पिछले हफ्ते से जारी है। इनसे सबके बीच अमेरिकी शेयर बाजारों में गुरुवार को हुई गिरावट की वजह से टॉप-10 अरबपतियों में से अडानी की छोड़ सबकी संपत्ति में गिरावट दर्ज की गई।