Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अधिकारियों की टीम ने देखी मेडीकल कॉलेज की व्यस्थाएं

दिल्ली से टीम आने की तैयारियां,
श्रीगंगानगर।
दिल्ली से नेशनल बोर्ड की टीम सरकारी मेडीकल कॉलेज का निरीक्षण के लिए इसी माह में आ सकती है। इससे पहले कॉलेज में फर्नीचर एवं उपकरण लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। कॉलेज की व्यस्थाएं देखने के लिए कॉलेज के प्रिसीफल और कोडिनेटर सहित चार अधिकारियों की टीम श्रीगंगानगर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार सरकारी मेडीकल कॉलेज में प्रथम स्तर की कक्षाएं शुरू करने की तैयारियां चल रही है। किताबें, फर्नीचर और कई मशीनें(उपकरण) आदि समान पहुंच गया है। कक्षाएं शुरू होेने से पहले दिल्ली से नेशनल बोर्ड की मेडीकल कॉलेज का निरीक्षण करेगी। यही अधिकारियों की टीम कक्षाएं शुरू करने की अनुमति देगी। प्रिसीफल डॉ. एचएस कुमार, कोडिनेटर एवं बीकानेर मेडीकल कॉलेज के प्रिसीफल डॉ. अभिषेक क्वात्रा, पीएमओ डॉ. बलदेवसिंह चौहान, उपनियंत्रक डॉ. संजय शर्मा सहित कई डॉक्टरों ने कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया और अब तक किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान कॉलेज के निर्माण एजेन्सी के अधिकारी भी मौजूद थे। पीएमओ डॉ. बलदेवसिंह ने बताया कि मेडीकल कॉलेज में कार्य प्रगति पर चल रहा है। प्रथम स्तर में कक्षाएं लगाने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। दूसरी मंजिल में पलस्तर और पर्स लगाने का कार्य चल रहा है।