हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के राजकीय नेहरू मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को राजस्थान राज्य महिला नीति-2021 तथा महिला प्रकोष्ठ के अन्तर्गत कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. नरेन्द्रसिंह भाम्भू ने की। मुख्य वक्ता डॉ. अर्चना गोदारा ने छात्राओं को बताया कि किस प्रकार से कार्यस्थल पर हो रहे महिला यौन उत्पीड़न को रोका जा सकता है। कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम के बारे में जानकारी दी। छात्राओं को समझाया कि वे किस तरह से अपने अधिकारों के प्रति सचेत रह सकती हैं। व्याख्यान के पश्चात उड़ान योजना के अन्तर्गत महाविद्यालय की नियमित छात्राओं को सैनेटरी पैड का वितरण किया गया। इस मौके पर भागवन्ती, किरण ढिल, डॉ. यासमीन खानम, पवनदीप कौर, मनदीप कौर आदि मौजूद रहे।