Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अनिल अंबानी की दिवालिया कंपनी की बिक्री पर मंथन, 11 मार्च की डेडलाइन अहम

नई दिल्ली

कर्ज में डूबी अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल लिमिटेड बिक्री प्रक्रिया से गुजर रही है। बीते कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को रिलायंस कैपिटल की बिक्री प्रक्रिया के स्टेटस को लेकर लेनदारों की समिति ने बैठक की है।

बीएसई को दी गई जानकारी के मुताबिक इस बैठक में रिलायंस कैपिटल के प्रशासक ने लेनदारों की समिति का मूल्यांकन किया। इसके साथ ही कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) की स्थिति, इससे संबंधित विभिन्न पहलुओं के अलावा दावों की स्थिति के बारे में जानाकरी ली गई है।

ईओआई जमा कराने की डेडलाइन: रिलायंस कैपिटल की बिक्री के लिए रूचि पत्र (ईओआई) जमा कराने की डेडलाइन 11 मार्च है। मतलब ये कि इस दिन तक उन कंपनियों को रूचि पत्र जमा कराना जरूरी है, जो रिलायंस कैपिटल को खरीदने में दिलचस्पी रखते हैं। इसके अलावा अपनी समाधान योजना प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल, 2022 है।