Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अपनी पहली विदेश यात्रा पर भारत आ रहे हैं नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा अपनी पत्नी आरजू देउबा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण के बाद तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने एक अधिकारिक बयान में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा अपनी पत्नी आरजू देउबा के साथ 01 से 03 अप्रैल 2022 तक भारत की आधिकारिक यात्रा करेंगे।”

जुलाई 2021 में हिमालयी राष्ट्र के प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा, “जुलाई 2021 में पदभार ग्रहण करने के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री द्वारा यह पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा होगी। एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री के साथ जाएगा।” 

नेपाली के पीएम भारत के पीएम मोदी के साथ बातचीत करेंगे और 2 अप्रैल को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से भी मुलाकात करेंगे।