Friday, September 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अप्रैल फूल डे: ऑस्कर थप्पड़ मीम के जरिए टीएमसी ने उड़ाया भाजपा के ‘अच्छे दिन’ के वादों का मजाक

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने अप्रैल फूल डे पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के ‘अच्छे दिन’ के वादों का मजाक उड़ाया। तृणमूल ने हाल ही में हुए ऑस्कर 2022 में स्लैपगेट कांड का मीम शेयर करते हुए भाजपा पर तंज कसा।

दरअसल ऑस्कर पुरस्कार समारोह के दौरान, विल स्मिथ मंच पर गए थे और प्रजेंटर क्रिस रॉक को जोर का थप्पड़ जड़ दिया। इससे पहले क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी जैडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन का मजाक उड़ाया था। 

इसी पर एक मीम शेयर करते हुए टीएमसी ने अप्रैल फूल दिवस पर भाजपा के ‘अच्छे दिन’ के वादे का मजाक उड़ाया। बता दें कि यह ऐसे समय में आया है जब विपक्ष देश में ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर हमला बोल रहा है।