Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अफसर के हिंदू देवी-देवताओं पर भद्दे कमेंट, देवताओं को बताया रेपिस्ट

जयपुर

राजस्थान प्रशासनिक सेवा के एक अफसर द्वारा हिंदू देवी-देवताओं पर भद्दे कमेंट का मामल सामने आया है। हालांकि, विवाद बढ़ने पर मैसे डिलीट कर दिया गया.  दरअसल, आरएएस एसोसिएशन के आधिकारिक वॉट्सऐप ग्रुप में विवादित मैसेज फॉरवर्ड कर दिया। जिसके बाद विवाद हो गया। उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव केसरलाल मीना ने कड़ी प्रतिक्रिया मिलने पर मैसेज डिलीट कर दिया और ग्रुप से लेफ्ट हो गए। उल्लेखनीय है कि आरएएस एसोसिएशन के ग्रुप में राज्य के 500 से ज्यादा अफसर जुड़े हुए। आऱएएस राज्य की सबसे बड़ी प्रशासनिक सेवा मानी जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुरुवार देर रत ग्रुप में यह विवादित मैसेज फाॅरवर्ड किया गया। मैसेज में हनुमानजी को बंदर लिखा गया है। देवी-देवताओं को रेपिस्ट बताया है। इसके अलावा मैसेज में भगवान कृष्ण, विष्णु और सीताजी सहित कई आराध्यों को लेकर भी भद्दे कमेंट किए गए है। केसर लाल मीना ने जैसे ही ये मैसेज फॉरवर्ड किया, ग्रुप में मौजूद दूसरे RAS अधिकारी चौंक गए। एक के बाद एक कई अफसर 20 मिनट तक मैसेज के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया जताते रहे।

‘सॉरी, गलती से फारवर्ड हो गया’

कुछ ने संविधान की याद दिलाते हुए प्रशासनिक सेवा से जुड़े अफसर को ऐसा बर्ताव नहीं करने की नसीहत भी दी। हंगामा बढ़ता देख केसरलाल ने मैसेज डिलीट कर ग्रुप पर लिखा, ‘सॉरी, गलती से फारवर्ड हो गया’। यह लिखने के बाद केसरलाल एसोसिएशन के ग्रुप से लेफ्ट हो गए। मैसेज फाॅरवर्ड के मामले में आरएएस केसरलाल ने कहा कि ब्राह्मण संगठन या अन्य किसी संगठन की भावनाएं आहत हुई है तो मैं माफी मांगता हूं। मैं खुद हिंदू देवी-देवताओं की आराधना करता हूं। मेरे घर में मंदिर में है। इसके साथ ही गांव में यज्ञ करवाता हूं। देवी देवताओं की अपमान करने की मेरी कोई मंशा नहीं थी। ग्रुप में गलती से मैसेज फाॅरवर्ड हो गया।