Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अब एक और बैंक ने दी खुशखबरी! बढ़ाई FD की ब्याज दरें, ग्राहकों को मिलेगा पहले से ज्यादा फायदा

नई दिल्ली

 निजी क्षेत्र के लेंडर कोटक महिंद्रा बैंक ने अलग-अलग टेन्योर के लिए फिक्स्ड डिपाॅजिट (FD) पर ब्याज दरों में संशोधन किया है। ये ब्याज दरें घरेलू, एनआरओ और एनआरई सभी ग्राहकों के लिए हैं। नई ब्याज दरें आज यानी 9 मार्च, 2022 से प्रभावी हैं। ये दरें 2 करोड़ रुपये तक की एफडी पर लागू होंगी। 

क्या है नई दरें
Kotak Mahindra Bank ने 365 से 389 दिन में मैच्योर होने वाली FD को बढ़ाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे पहले बैंक इस अवधि पर 4.9 फीसदी इंटरेस्ट दे रहा था। वहीं, बैंक ने अब क्रमशः 7 से 30 दिनों, 31 से 90 दिनों और 91 से 120 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 2.5 प्रतिशत, 2.75 प्रतिशत और 3 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज देने का फैसला लिया है।  

बैंक ने 7 दिनों से लेकर 10 साल में मैच्योर होने वाली FD पर बैंक 3% से लेकर 5.8% तक की ब्याज दर की पेशकश की है। कोटक महिन्द्रा बैंक अब 181 से 363 दिनों की मैच्योरिटी वाली FD में 4.40 पर्सेंट ब्याज, जबकि 364 दिनों की मैच्योरिटी वाली एफडी पर 4.50 पर्सेंट का इंटरेस्ट देगा। 390 दिन और 23 महीने से कम समय में मैच्योर होने वाली FD पर 5.10 प्रतिशत की दर से भुगतान किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 50 आधार अंक अधिक ब्याज दर मिलेगी।