Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अब फ्लाइट से सीधे नॉर्थ गोवा पहुंच सकेंगे:मोपा एयरपोर्ट पर कैसीनो, रिसॉर्ट और शॉपिंग प्लाजा; नाइट पार्किंग की भी सुविधा

पणजी, गोवा

भारत के पॉपुलर टूरिस्ट प्लेस गोवा में अब दो एयरपोर्ट हो गए हैं। साउथ गोवा में पहले से बने डाबोलिम एयरपोर्ट के बाद नॉर्थ गोवा में मोपा एयरपोर्ट भी तैयार हो गया है। नए एयरपोर्ट से गोवा की कनेक्टिविटी बढ़ेगी और टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। जो पर्यटक नॉर्थ गोवा आना चाहते हैं, वे अब सीधे इसी एयरपोर्ट से पहुंच सकेंगे।

मोपा एयरपोर्ट से A380 जैसे जंबो एयरक्राफ्ट भी उड़ान भर सकते हैं और लैंड कर सकते हैं। इस एयरपोर्ट पर नाइट पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी। वहीं यहां कैसीनो, इको रिसॉर्ट और शॉपिंग प्लाजा बनाए गए हैं। वर्तमान में मोपा एयरपोर्ट की क्षमता हर साल 44 लाख पैसेंजर को सर्व करने की है, जिसे बढ़ाकर 3.3 करोड़ तक किया जा सकता है।

मनोहर पर्रिकर के नाम पर बना नया एयरपोर्ट
नए बने मोपा एयरपोर्ट का नाम राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के नाम पर रखा गया है। पहले से बने डाबोलिम एयरपोर्ट से मोपा की दूरी करीब 50 किलोमीटर है। इस एयरपोर्ट पर ऑपरेशन 5 जनवरी 2023 से शुरू होंगे।