Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा समेत कई सेलेब्स ने लोगों से की अपील, कहा- “वैक्सीन लगवाएं, देश के प्रति कर्त्तव्य निभाएं”

दुनिया में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि होने के बावजूद कई लोग अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं। कुछ मास्क नहीं लगा रहे हैं, वहीं कुछ कोरोना टीके की खुराक से बच रहे हैं। ऐसे में लोगों को महामारी के प्रति जागरूक करने के लिए यूनिसेफ ने एक नया वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में अभिनेता अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, गायक शंकर महादेवन व हर्षदीप कौर, इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन और ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु भी दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो की शुरुआत अमिताभ द्वारा एक महत्वपूर्ण संदेश देने के साथ होती है। अभिनेता कहते हैं कि मुश्किल वक्त अभी खत्म नहीं हुआ, इस्लिए जरूरी है कि आज हम खुद से एक वादा करें, एक पक्का इरादा करें – अतीत से सीखे गए सबक को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ने का संकल्प करें।