Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अमृतसर में युवक की गोली मारकर हत्या

अमृतसर (वार्ता)। पंजाब के अमृतसर में रविवार को तड़के परिवार के साथ स्वर्ण मंदिर जा रहे एक युवक की चार अज्ञात बाईक सवारों ने हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार हरिंदर सिंह जो पिछले सप्ताह ही दुबई से लौटे थे, साढ़े तीन बजे पत्नी व दो बच्चों के साथ स्वर्ण मंदिर जाने के लिए निकले। घानूपुर काले रोड पर चार हमलावर दो बाईक पर आये थे और उनके चेहरे ढंके हुए थे। हमलावरों ने हरिंदर सिंह से मोबाईल फोन आदि छीनने के बाद गोली मार दी।
पुलिस हमलावरों का सुराग पाने के लिए सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।