Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अरविंद केजरीवाल के ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर कमेंट पर भड़के अनुपम खेर, गुस्से में कह दी ये बड़ी बात

नई दिल्ली

अनुपम खेर स्टारर द कश्मीर फाइल्स की चर्चा पिछले कुछ दिनों से काफी ज्यादा है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया है और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म की जोरदार कमाई हुई है। इतना ही नहीं इस फिल्म को लेकर तो संसद तक में कई बार चर्चा हो चुकी है। वहीं हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तो फिल्म को लेकर कुछ ऐसा कहा कि अनुपम खेर काफी गुस्सा हो गए हैं।

दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवान ने संसद में कहा था कि बीजेपी डिमांड कर रही है कि दिल्ली में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया जाए। अरे आप यूट्यूब पर अपलोड कर दीजिए। ये फिल्म सबके लिए फ्री हो जाएगी और सब इसे देख सकते हैं।