मुंबई
मलाइका अरोड़ा के पोस्ट के 4 घंटे बाद अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने दिल की बात लिखी है। उन्होंने वैलंटाइन्स डे पर एक गाने के जरिये बताया है कि मलाइका की उनकी जिंदगी में कितनी अहमियत है। पहले मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करके उन्हें अपना बताया था। वह इस फोटो में बड़े प्यार से अर्जुन कपूर के गले लगी दिख रही थीं। अब अर्जुन ने भी मलाइका के साथ प्यारी तस्वीर शेयर की है। इसमें वह उनके गले में हाथ डाले दिख रहे हैं। अर्जुन और मलाइका के इजहार-ए-इश्क पर उनके दोस्त प्यार लुटा रहे हैं।