नई दिल्ली
मलाइका अरोड़ा मौका मिलते ही अपने ग्लैमरस लुक में नजर आ जाती हैं। पिछले दिनों ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की अफवाहों के बाद वो लंच डेट पर निकलीं। जहां उनका सिजलिंग लुक हर किसी की निगाह में आ गया। स्टाइल डीवा मलाइका हर बार की तरह ही बोल्ड लुक कैरी करते दिखीं।
दरअसल. मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें पिछले दिनों सुर्खियों में थीं। जिसके बाद अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख इस बात का खंडन किया था। वहीं दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा ने भी इंस्टग्राम पर स्टोरी के जरिए अपने विचार साझा किए थे। ब्रेकअप की खबरों को झूठा बताने के बाद दोनों लंच डेट पर निकले। जिसकी तस्वीरें पपराजी के कैमरे में कैद हुईं।