Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अलवर कांड में जोमैटो डिलीवरी बॉय हिरासत में

अलवर

अलवर के तिजारा फाटक पुलिया पर लहूलुहान मिली मूक-बधिर नाबालिग के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने एक जोमैटो डिलीवरी बॉय को हिरासत में लिया है। इसी युवक की बाइक से लड़की को टक्कर लगी थी। उसने यह बात कबूल की है। टक्कर के समय वहां राजस्थान पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बस सवारी उतारने रुकी थी, जिसकी आड़ में होने की वजह से बाइक CCTV में नजर नहीं आई।

मामले में SP तेजस्वनी गौतम बुधवार को खुलासा कर सकती हैं। पुलिस ने यह तो पहले ही मान लिया था कि नाबालिग से गैंगरेप नहीं हुआ। अब उसके तथ्य भी जुटाए हैं। फूड डिलीवरी बॉय ने भी कबूल किया कि लड़की को उसकी बाइक से टक्कर लगी थी। इसके बाद वह सीधा निकल गया। अब पुलिस यह गुत्थी सुलझाने में लगी है कि लड़की के प्राइवेट पार्ट पर चोट कैसे लगी।

अब खुलासा यह होना बाकी
पुलिस अधिकारी जांच में लड़की के एक्सीडेंट होने तक पहुंच गए हैं। फूड डिलीवरी बॉय से पूछताछ में लड़की को टक्कर लगने की बात सामने आ चुकी है। टक्कर के बाद लड़की लहूलुहान कैसे हुई, कैसे उसके प्राइवेट पार्ट के पास गहरी चोट लगी। इस गुत्थी को सुलझाने में पुलिस लगी हुई है।

बस, ऑटो ड्राइवर से की थी पूछताछ
पुलिस द्वारा CCTV में दिख रही परिहवन निगम की बस जब्त कर कंडक्टर व ड्राइवर को हिरासत में लिया जा चुका है। बस के अंदर से सैंपल लिए थे। दो-तीन ऑटो निकले। उन तक भी पुलिस पहुंच गई है।