जयपुर
राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ उपखंड में 300 साल पुराने मंदिर तोड़ने के मामले पर भाजपा की पांच सदस्यीय कमेटी आज शनिवार को राजगढ़ पहुंची। कमेटी के सदस्यों ने पीड़ितों से मुलाकात की और मामले का पूरा फीडबैक लिया। कमेटी सदस्यों ने राजगढ़ में प्रेस वार्ता की और गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। कमेटी ने गहलोत सरकार से मंदिर तोड़ने के मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। कमेटी ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने, अधिकृत दस्तावेजों वाले पीड़ितों को मुआवजा देने और तोड़े गए मंदिरों का फिर निर्माण करने की मांग की है। कमेटी में शामिल सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि मंदिर तोड़ने के मामले में भाजपा राज्यपाल कलराज मिश्र को ज्ञापन सौंपेगी।