नई दिल्ली
चेहरे को खूबसूरत दिखाना है तो आंखों का मेकअप बहुत जरूरी है। लेकिन ये भी एक कला है। अगर आपको मेकअप एक्सपर्ट जैसा लाइनर लगाना या मेकअप करना नहीं आता तो एक बार इन ट्रिक्स को आजमाएं। कॉलेज जाने से लेकर दोस्तों के साथ आउंटिग के लिए भी सिंपल आई मेकअप लुक को बदल देता है।
आंखों का मेकअप शुरू करने से पहले आंखों के आसपास के एरिया पर प्राइमर का इस्तेमाल जरूर करें। ये आपके काजल और लाइनर को लंबे समय तक टिकने में मदद करेंगे। वहीं अगर आप आई शैडो लगाने वाली हैं तो प्राइमर एक बेस की तरह काम करेगा और आई शैडो के रंग अच्छी तरह से नजर आएंगे।
आई शैडो का चुनाव हो सहीहर तरह की आंखों के लिए और मौके के हिसाब से ही आई शैडो का कलर चुनें। जैसे की हुडेड आईज को ग्लिटर वाले आई शैडो का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वहीं अगर आप दिन के किसी मौके पर जाना चाहती हैं तो हल्के रंग के आई शैडो का चुनाव करें। मैट कलर के आई शैडो दिन के मौके पर ज्यादा अच्छे लगते हैं।