आंध्र प्रदेश को सोमवार को एक नया प्रशासनिक नक्शा मिला। इसके मुताबिक राज्य में 13 नए जिले बनाए गए हैं। 13 नए जिलों के साथ आंध्र प्रदेश में कुल जिलों संख्या दोगुनी होकर 26 हो गई है। राज्य सरकार ने कहा कि इससे बड़े पैमाने पर शासन और सेवाओं के वितरण में सुधार होगा।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को वर्चुअल रूप से आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य के 13 नए जिलों का शुभारंभ किया। रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआरसीपी सरकार ने 13 जिलों को पुनर्गठित करके 13 नए जिले बनाए हैं। प्रदेश में राजस्व संभाग 72 हो गए हैं।
रेड्डी ने 2019 के विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करते हुए वादा किया था कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो वह 25 लोकसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक को एक जिला बनाएगी।