आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल (263/5) रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ बनाया था। आईपीएल का दूसरा सबसे बड़ा टोटल (248/3) भी आरसीबी के नाम है। वहीं, इस सूची में अन्य सबसे बड़े टोटल चेन्नई सुपर किंग्स (246/5), कोलकाता नाइट राइडर्स (245/6) और चेन्नई सुपर किंग्स (240/5) के हैं।