Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आईपीओ के लिए एलआईसी ने दी पांच प्रतिशत शेयर बेचने की अर्जी

दिल्ली

जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आईपीओ की कीमत तो अभी तय नहीं की गई है लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा सबसे बड़ा इनिशिएल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) साबित होगा.भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी को शेयर बाजार में उतारना देश में निजीकरण की मुहिम को बड़े प्रोत्साहन के रूप में देखा जा रहा है. विशेषज्ञों को उम्मीद है कि इससे सरकार को दस अरब डॉलर यानी पांच खरब रुपये से ज्यादा की कमाई हो सकती है. एलआईसी का आईपीओ मार्च में आने की संभावना है. इसके बाद टीसीएस और रिलायंस की तर्ज पर यह शेयर बाजार में भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल हो जाएगी. एलआईसी को 1956 में स्थापित किया गया था. साल 2000 में जब निजी कंपनियों को जीवन बीमा उद्योग में प्रवेश की इजाजत मिली, उससे पहले भारतीयों के लिए जीवन बीमा का मतलब एलआईसी ही होता था. आज भी भारत के जीवन बीमा बाजार के दो तिहाई हिस्से पर इसी का कब्जा है. विशाल है एलआईसी एलआईसी 367 खरब रुपये की संपत्ति की मालिक है, जो भारत के जीडीपी का लगभग 16 प्रतिशत है. इसके एक लाख से ज्यादा कर्मचारी और दस लाख से ज्यादा बीमा एजेंट हैं. कंपनी के पास देश के सभी प्रमुख शहरों में अहम जगहों पर बड़े-बड़े दफ्तरों के रूप में अहम संपत्ति है.