Monday, September 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आगरा में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट न मिलने से नाराज विधायक ने पार्टी छोड़ी, सपा में शामिल

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का भी एलान कर दिया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है।