Friday, September 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आज आएंगे विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा एक दिवसीय निजी यात्रा पर शनिवार को हनुमानगढ़ आएंगे। विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री दिनेश दाधीच ने बताया कि एक दिवसीय निजी यात्रा पर विवाह समारोह में शामिल होने के लिए विप्र फाउंडेशन के फाउंडर सुशील ओझा हनुमानगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान सुशील ओझा संगठन के प्रमुख लोगों के साथ बैठक कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा व संगठन विस्तार पर चर्चा करेंगे। इसके पश्चात जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।