जयपुर
प्रदेश में 10 फरवरी से कक्षा 6 से 9 वीं तक की स्कूल खुल गए है। विद्यार्थियों को माता-पिता की सहमति से स्कूल आने की अनुमति होगी। राज्य सरकार ने स्कूल खोलने की गाइडलाइंस 28 जनवरी को जारी की थी। जिसके अनुसार 10 वीं से 12 वीं तक के स्कूल 1 फरवरी से खोल दिए गए थे। प्रदेश में आनलाइन की कक्षाएं निरंतर जारी रहेंगी। गृह विभाग के आदेश के बाद राज्य के शिक्षा विभाग ने भी स्कूल खोलने के आदेश जारी कर दिए थे। गहलोत सरकार ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ने की वजह से पिछले महीने स्कूल बंद कर दिए थे।