Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आज से BJP राष्ट्रीय पदाधिकारियों का 3 दिवसीय चिन्तन:जयपुर एयरपोर्ट से कूकस तक रोड शो करेंगे नड्डा

जयपुर

आज से BJP की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक जयपुर के दिल्ली रोड पर कूकस स्थित पांच सितारा होटल लीला पैलेस में शुरू हो रही है। 19 से 21 मई तक चलने वाली इस बैठक में देश के राजनीतिक हालात पर पार्टी का चिन्तन होगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी के टॉप लीडर्स का सम्बोधन बैठक में होगा। देशभर के 136 शीर्ष बीजेपी नेता इस बैठक में हिस्सा लेंगे। जिनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, सभी राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष, सभी राज्यों के प्रदेश संगठन मंत्री, संगठन महामंत्री, कई राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री शामिल हैं। राजस्थान के लिहाज से यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है कि बीजेपी राजस्थान को किसी भी हाल में जीतना चाहती है। देश में राजस्थान और छत्तीसगढ़ दो ही राज्यों में अब कांग्रेस की सरकारें बची हैं। इन दोनों को जीतने की सही रणनीति बनाकर ही बीजेपी 2023 में कांग्रेस मुक्त भारत का सपना पूरा कर सकेगी। ऐसा पार्टी का विचार है।