Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आदित्य पंचोली ने होटल में बुलाकर निर्देशक को पीटा? सैम फर्नांडिस ने लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली

फिल्म प्रोड्यूसर सैम फर्नांडिस ने मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में एक्टर आदित्य पंचोली के खिलाफ एक होटल के भीतर गाली देने, बदतमीजी करने, धमकाने और हमला करने के आरोप लगाए हैं। इसी मामले में आदित्य पंचोली ने भी सैम के क्रॉस कंप्लेंट दायर की है। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। सैम ने आरोप लगाया है कि वह आदित्य के बेटे सूरज के साथ मिलकर एक फिल्म बनाना चाहते थे हालांकि कोई भी उनकी फिल्म पर पैसा लगाने के लिए तैयार नहीं था। यह बात जब सैम ने आदित्य को बताई तो उन्होंने जुहू के एक होटल में सैम को मिलने के लिए बुलाया।