Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आम आदमी पार्टी ने दिया समर्थन

  • छात्रों का निष्कासन रद्द करने की मांग पर बेमियादी धरना जारी
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    टाउन के नेहरू मेमोरियल विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छह छात्रों को निष्कासित करने के विरोध में कॉलेज के समक्ष चल रहा बेमियादी धरना बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को आम आदमी पार्टी ने धरने पर बैठे छात्रों व उनके अभिभावकों की मांग का समर्थन किया। बुधवार को आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी सुमित स्वामी ने धरना स्थल पर पहुंचकर छात्रों को आश्वस्त किया कि आम आदमी पार्टी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेगी। साथ ही कहा कि एनएम लॉ कॉलेज में वर्षों से अनेक अनियमितताएं समय-समय पर उजागर होती रही हैं। ताजा घटनाक्रम भी इसी कड़ी से जुड़ा हुआ है। बिना किसी विधिसम्मत प्रक्रिया के छात्रों के निष्कासन की क्या आवश्यकता पड़ीद्ध वह भी अपने ही कॉलेज के छात्रों के। इस कॉलेज में बाहरी राज्यों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं बिना कभी कॉलेज आए डिग्री ले रहे हैं। उनकी उपस्थिति के बदले में मोटी रकम वसूली जा रही है। इसकी जांच हर हाल में होनी चाहिए। स्वामी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को डरा धमकाकर उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। जिले की इतनी पुरानी संस्था को लूटा जा रहा है। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से छात्रों का निष्कासन रद्द करने की मांग की।