Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आरसीसी सड़क व लाइटिंग कार्य का लोकार्पण

  • सभापति, निर्माण समिति अध्यक्ष व पार्षद रहे मौजूद
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जंक्शन के सेक्टर 12 में निर्मित आरसीसी सड़क का लोकार्पण बुधवार देर शाम को हुआ। साथ ही सूरतगढ़ मार्ग पर करवाए गए रोड लाइटिंग कार्य का लोकार्पण भी किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां, पार्षद मंजू रणवां, परविन्द्र कौर, सुलोचना कंडा ने अतिथियों के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति गणेश राज बंसल ने कहा कि नगर परिषद की ओर से विधायक चौधरी विनोद कुमार के प्रयासों से शहर के सभी वार्डांे में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। साथ ही सेक्टर 12 में रेलवे लाइनों के पास की जगह को किसान पार्क के रूप में विकसित कर शहरवासियों को पार्क की सौगात दी गई है। इससे शहर के सौन्दर्यकरण में चार चांद लगे हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही श्रीगंगानगर रोड पर स्थित लाल चौक भी आधुनिक रूप से तैयार होगा। वहां पूर्व सांसद श्योपत सिंह की अष्टधातु की मूर्ति स्थापित की जाएगी। निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां ने कहा कि सूरतगढ़ मार्ग की जर्जर हालत से पूरा शहर परेशान था जिसे विधायक चौधरी विनोद कुमार व सभापति गणेश राज बंसल की ओर से अनेकों प्रयासों के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग से बजट पास करवाकर इस सड़क का निर्माण करवाया गया है। इस सड़क के निर्माण पर करीब 70 लाख रुपए की लागत आई है। इसके साथ ही नगर परिषद की ओर से इस सड़क के किनारे लाइटिंग का कार्य भी करवाया गया है। इससे यहां रात्रि को पसरे रहने वाले अंधेरे से निजात मिलेगी। इस मौके पर वार्डवासियों की ओर से शहर में करवाए जा रहे विकास कार्यांे के लिए सभापति गणेशराज बंसल, निर्माण समिति अध्यक्ष सहित पार्षदों का माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस मौके पर भारत भूषण कौशिक, विकास शर्मा, गुरपाल कौर, मलकीत मान, ममता कौशिक, दीक्षा चौधरी, केकई देवी, श्रीराम कनोडिया, डीपी कटारिया, प्रीतसिंह मान, नीरज गोयल, अवतार सिंह, कुलवीर कौर, गुरप्रीत कौर, गुरप्रीत मान, पवन शर्मा आदि मौजूद थे।