नई दिल्ली
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। आलिया भट्ट प्रेग्नेंसी में भी काम करने में लगी हैं। हाल ही में आलिया और रणबीर की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई है जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बता दें कि फिल्म की रिलीज से कुछ दिनों पहले ही दोनों बेबी मून पर गए थे। दरअसल, अप्रैल में शादी होने के बाद दोनों तुरंत अपने-अपने काम में बिजी हो गए थे। इसके बाद जून में आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। लेकिन फिर अगस्त में काम से ब्रेक लेकर दोनों बेबी मून पर गए। अब आगे भी दोनों के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। लेकिन इस बीच आलिया की मां और सास ने मिलकर कुछ प्लान बनाया है।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक होने वाली नानी और दादी, होने वाली मम्मी के लिए कुछ स्पेशल प्लान कर रहे हैं। दोनों आलिया के लिए बेबी शावर रखने वाले हैं। इसमे सिर्फ लड़कियां ही होंगी। बेबी शावर मुंबई में ही होगा। हालांकि ये कन्फर्म नहीं कि शादी की तरह यह फंक्शन भी घर में होगा या कहीं बाहर।
कौन-कौन हो सकता है शामिल
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बेबी शावर में शाहीन भट्ट, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, अकांक्षा रंजन सिंह, नव्या नंदा, श्वेता बच्चन, आरती शेट्टी और आलिया की बचपन की दोस्त शामिल होंगी।
प्रोफेशनल लाइफ
हाल ही में रिलीज हुई ब्रह्मास्त्र के बाद अब आलिया भट्ट फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं जिसमे उनके साथ रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। इनके अलावा फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी भी फिल्म में अहम किरदार में हैं। वहीं फिल्म को धर्मेंद्र डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म में भी नजर आएंगी जिसका नाम है हार्ट ऑफ स्टोन। इस फिल्म के जरिए आलिया, हॉलीवुड फिल्म में डेब्यू करेंगी।