मुंबई
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हो चुकी है। दोनों की ऑनलाइन केमिस्ट्री से ज्यादा ऑफलाइन बॉन्डिंग लोगों को ज्यादा पसंद आती है। रणबीर और आलिया लंबे वक्त तक डेटिंग कर चुके हैं। शादी से पहले दोनों लिव-इन में भी रहे हैं। अब एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने आलिया के बारे में मजेदार बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि आलिया के साथ सोने में उन्हें दिक्कत होती है। उन्होंने इसकी वजह भी बताई।
सोते वक्त घूमती हैं आलिया
रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी वाइफ आलिया भट्ट से जुड़ी इंट्रेस्टिंग बात बताई है। रणबीर से पूछा गया कि वह आलिया की क्या चीज बर्दाश्त करते हैं। उन्होंने बॉलीवुड बबल को जवाब दिया कि आलिया के साथ सोना मुश्किल है। वह सो जाती हैं तो तिरछी घूमना शुरू कर देती हैं। धीरे-धीरे बिस्तर का स्पेस कम हो जाता है।
आलिया को बुरी लगती है ये आदत
रणबीर ने बताया कि सोते वक्त आलिया का सिर कहीं होता है तो पैर कहीं और। वह बिस्तर के कोने पर होते हैं और वाकई बहुत दिक्कत होती है। जब आलिया से यही सवाल किया गया तो आलिया ने बताया कि उन्हें रणबीर की चुप रहने की आदत बहुत अच्छी लगती है। वह बहुत अच्छे लिसनर हैं। हालांकि यही चीज उन्हें बर्दाश्त करनी पड़ती है। क्योंकि कभी-कभी वह चाहती हैं कि रणबीर जवाब दें लेकिन वह नहीं देते।