Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आलिया भट्ट ने मेहंदी से हाथों में लिखवाया R और नंबर 8

नई दिल्ली

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। काफी लंबे रिलेशनशिप के बाद आज दोनों बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड से पति-पत्नी बन जाएंगे। बुधवार को दोनों की मेहंदी और संगीत सेरेमनी थी। मेहंदी और संगीत में जाते हुए सेलेब्स की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई हैं। सभी ने शगुन की मेहंदी अपने-अपने हाथों में लगाई थी। इस बीच मेहंदी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। आलिया ने आम दुल्हनों की तरह लंबी मेहंदी नहीं लगाई है। उन्होंने थोड़ी ही मेहंदी लगाई है। इसके साथ ही आलिया ने कुछ स्पेशल मेहंदी से अपने हाथों में लिखवाया है।