रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले कुछ दिनों से शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों अप्रैल में शादी करने वाले हैं। हालांकि शादी की डेट को लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है। वैसे भले ही डेट कन्फर्म नहीं हुई, लेकिन शादी को लेकर बाकी अपडेट्स तो आते रहते हैं। अब दोनों की शादी को लेकर नया अपडेट सामने आया है जो काफी दिलचस्प है। साथ ही ये अपडेट रणबीर कपूर के पैरेंट्स ऋषि कपूर और नीतू कपूर से जुड़ा है।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर और आलिया, कपूर परिवार के पुश्तैनी घर में शादी करेंगे। रणबीर ने खुद इस जगह को फाइनल किया है। अब क्योंकि रणबीर कपूर अपने दादा कृष्णा राज कपूर के काफी करीब थे। वहीं ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी भी इसी घर में हुई थी। यही वजह है कि रणबीर चेम्बुर के घर में आलिया भट्ट से शादी करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर और आलिया की शादी में 450 लोग शामिल होंगे। रणबीर और आलिया ने अपने मेहमानों को अप्रैल के दूसरे हफ्ते में फ्री रहने को कहा।