Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आ गई टाटा की दमदार iCNG कारें, देगी शानदार माइलेज

नई दिल्ली

देश की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने बुधवार को भारत में आधिकारिक तौर पर अपनी लोकप्रिय हैचबैच कार Tiago (टियागो) और सेडान कार Tigor (टिगोर) को iCNG टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च कर दिया है। Tiago CNG और Tigor CNG के साथ, टाटा मोटर्स अपने यात्री वाहनों पर फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट की पेशकश करने वाला तीसरा मास-मार्केट कार निर्माता बन गया है। इन दो मॉडल्स के बाद टाटा मोटर्स बाद में अपनी और गाड़ियों का भी सीएनजी मॉडल लॉन्च कर सकती है। भारतीय बाजार में ये कारें मारुति सुजुकी और ह्यूंदै की सीएनजी कारों को कड़ी टक्कर देंगी। 

सीएनजी टेक्नोलॉजी वाले वाहनों के बढ़ते बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए, टाटा मोटर्स यह सुनिश्चित कर रही है कि वह सभी पावरट्रेन के साथ वाहनों की बिक्री करे। टियागो और टिगोर को सीएनजी किट से लैस करने से उन शहरों में इनकी बिक्री बढ़ाने की संभावनाओं को बढ़ाने में मदद मिल सकती है जहां सीएनजी स्टेशन आसानी से उपलब्ध हैं।