नई दिल्ली
इंडिया लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच शनिवार (1 अक्टूबर) को रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। श्रीलंका लीजेंड्स ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज लीजेंड्स को 14 रनों से हराकर फाइनल में कदम रखा। पहले सेमीफाइनल में इंडिया लीजेंड्स ने ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स को पांच विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। श्रीलंका और भारत के बीच फाइनल भी इसी मैदान पर होगा।
दोनों टीमें पहले संस्करण के फाइनल में भी आमने-सामने हुई थी, जहां इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका लीजेंड्स को 14 रन से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया था।