बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आज बर्थ एनिवर्सरी है। सुशांत ने बहुत ही कम समय में लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी। उनकी अचानक मौत की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध रह गया था। फिल्म और टीवी जगत के साथ सभी के लिए ये बहुत ही बड़ा झटका था। 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए थे, लेकिन आज भी वह अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं। सुशांत सिंह राजपूत को अभिनय के अलावा गाना गाने, म्यूजिक और किताबें पढ़ने का भी खासा शौक था। खाली समय में वह अपने घर में इस सभी शौक को पूरा किया करते थे। सुशांत जिस फार्म हाउस में अपना ज्यादातर समय बिताते थे वो फार्म हाउस बेहद ही लग्जरी होने के साथ प्राकृतिक खूबसूरती के बीचों बीच है।