Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ईद पर सोहा अली खान ने बनाई सेवइयां, बुआ सबा ने बच्चों की दी ईदी, नहीं दिखीं सारा

मुंबई

ईद के बाद सिलेब्स के सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं। सोहा अली खान, सबा पटौदी और करीना कपूर ने फैमिली के साथ ईद मनाई और तस्वीरें पोस्ट की हैं। फोटोज में सैफ अली खान की दोनों बहनें और बच्चे दिखाई दे रहे हैं। सोहा पति कुणाल के साथ सेवइंयां बनाती दिख रही हैं। वहीं सबा ने बताया कि तीनों बच्चों को ईदी देकर रिवाज निभाया। सारा और इब्राहिम इस सेलिब्रेशन में नहीं दिखाई दिए। हालांकि सारा के एक पोस्ट पर बुआ सबा ने उन्हें और उनके भाई को दुआएं दी हैं।

बुआ ने बच्चों की दी ईदी


सैफ की बहन सोहा अली खान ने अपने ईद सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इनमें सोहा किचन में कुणाल खेमू के साथ सेवइयां बनाती दिख रही हैं। सोहा ने इन फोटोज के साथ लोगों को ईद विश की है। वहीं सबा ने भी परिवार के साथ फोटोज पोस्ट की हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिफाफों की तस्वीर डाली है और लिखा है कि परंपरा को जिंदा रखते हुए बच्चों के लिए ईदी। एक पैकेट पर सारा और उनके भाई  इब्राहिम का नाम भी है जिस पर ईद की मुबारकबाद दी है।