Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ईस्टर्न कैनाल प्रोजेक्ट: CM गहलोत का शेखावत पर पलटवार, CM बोले- ERCP पर अजमेर-जयपुर में बोले थे PM मोदी

जयपुर

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट ( ERCP) पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत पर पलटवार किया है। सीएम गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 जुलाई 2018 को जयपुर की रैली में और 6 अक्टूबर 2018 को अजमेर की रैली में ईस्टर्न कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) से संबधित भाषण दिया था। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और राजस्थान के जलदाय मंत्री महेश जोशी की ईस्टर्न कैनाल प्रोजेक्ट पर तकरार हो गई थी।

शेखावत बोले थे- राजनीति छोड़ दूंगा

महेश जोशी के पीएम मोदी का जिक्र करने पर शेखावत ने कहा कि पीएम मोदी ने अजमेर की रैली में ERCP पर एक शब्द भी नहीं कहा, यदि कहा है तो वे राजनीति से सन्यास ले लेंगे वरना आप और मुख्यमंत्री जी राजनीति छोड़ देना। सीएम गहलोत ने शुक्रवार देर रात लगातार दो ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री शेखावत को पीएम मोदी के भाषण के बारे में बताया है।