Sunday, November 22निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ई-रिक्शा में लाश, सिर-पैर बाहर लटकते रहे, जयपुर पुलिस की शर्मसार करने वाली करतूत, सर्दी से हुई थी युवक की मौत

जयपुर. जयपुर पुलिस के मानवता को शर्मसार करने का वीडियो सामने आया है। ई-रिक्शा में डेड बॉडी को रखकर पुलिस मॉच्युरी ले गई। ई-रिक्शा में रखे शव के पैर और सिर बाहर लटकते रहे। आगे-आगे पुलिस चेतक चलती रही।

मामला जयपुर के महिला चिकित्सालय के पास का है। सर्दी से युवक की मौत होने पर रविवार सुबह शव को लालकोठी थाना पुलिस ई-रिक्शा से SMS हॉस्पिटल ले गई।

लालकोठी थाने की चेतक के ड्राइवर करतार सिंह ने बताया- महिला चिकित्सालय के पास अंडर ग्राउंड पार्किंग में एक युवक मृत मिला था। सुबह करीब 9:45 पर खेलने आए बच्चों ने इसकी सूचना दी थी। इस पर थाने की चेतक मौके पर पहुंची।

युवक की उम्र करीब 35 साल होगी। उसने काली पेंट, काली जर्सी और स्पोट्‌र्स शूज पहन रखे थे। एक साइड चेहरे को जानवरों ने नोच रखा था। प्रारंभिक रूप से जांच में युवक की मौत सर्दी से होना सामने आया है। मृतक की पहचान नहीं होने पर शव को SMS हॉस्पिटल के शवगृह में रखवाया गया।

ई-रिक्शा पर एक तरफ से लाश के पैर औऱ दूसरी तरफ से सिर बाहर निकल रहा था।

ई-रिक्शा पर एक तरफ से लाश के पैर औऱ दूसरी तरफ से सिर बाहर निकल रहा था।

बता दें कि जानवर के नोचने के चलते सिर को प्लास्टिक के कट्‌टे से बांधा। इसके बाद शव को ई-रिक्शा के पायदान पर रख दिया। शव के पैर और सिर बाहर लटक रहे थे और ऐसी स्थिति में ही ई-रिक्शा लाश को लेकर रवाना हो गया।