Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ता सम्मानित

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राष्टÑीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत क्षय नियंत्रण गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को गुरुवार को टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय में विश्व क्षय रोग दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एक ब्लॉक सीएमओ, सात मेडिकल आॅफिसर्स, सात लैब टेक्नीशियन, सात एएनएम का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा, एसीएमएचओ डॉ. पवन कुमार की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि विभाग की ओर से टीबी मुक्त भारत के लिए जागरूकता के रूप में 21 दिन का विशेष कैम्पेन आज से चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभाग के हैल्थ वेलनेस सेंटरों के जरिए पांच साल से पूर्व के टीबी मरीजों के घर जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेंगे। अगर उनमें टीबी का कोई लक्षण है तो उसकी जांच करवाने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा वर्तमान में जो टीबी के मरीज हैं, उसके परिवार के अन्य सदस्यों की जांच की जाएगी। अगर कोई टीबी रोगी मिलता है तो उन्हें आवश्यक दवाएं दी जाएंगी। अगर उन्हें टीबी नहीं है तो उन्हें इस बीमारी से बचाने की दवा भी दी जाएगी। इसके अलावा इस जागरूकता अभियान के तहत ऐसे व्यक्ति जिनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है, उन लोगों को भी टीबी कीमोथैरेपी दी जाएगी।