उत्तराखंड में रविवार को मसूरी-देहरादून रोड से उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस नियंत्रण बिगड़ने के बाद खाई में गिर गई। बकौल पुलिस, हादसे में 2 लड़कियों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हुए। बस से लोगों को बचाए जाने का वीडियो सामने आया है और हादसे के चलते संबंधित रोड पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।