Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

उदयपुर की नाबालिग लड़की को अगवा कर जयपुर में बेचा, इंजीनियर ने खरीदा और किया रेप

उदयपुर।

राजस्थान के उदयपुर की एक नाबालिग लड़की को लड़की को अगवा कर बेचने और उसके साथ रेप का मामला सामने आया है। लड़की का अपहरण उदयपुर के ऋषभदेव कस्बे से हुआ और उसे जयपुर में अजीतगढ़ में तैनात इंजीनियर (एईएन) को बेच दिया। एईएन नाबालिग को खरीदकर उसके साथ रेप करता रहा। लड़की ने परिवार वालों को फोन कर सूचना दी तो पुलिस की मदद से उसे छुड़ाया गया। इस मामले में एक साल से फरार चल रहे एईएएन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है।