Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

उदयपुर में पिकअप खाई में गिरी, 5 की मौत, 16 घायल, CM गहलोत ने जताया दुख

उदयपुर

उदयपुर झाड़ोल मार्ग पर नांदेश्वर घाटे में क्षमता से अिधक सवारियां भरकर जा रही पिकअप गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। इसमें सवार 3 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। इसमें 4 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। तेज रफ्तार की वजह से पिकअप चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और खाई में जा गिरी। कुछ बच्चे पिकअप की छत पर बैठे हुए थे। घटना बुधवार देर शाम साढ़े सात बजे की है।

तेज रफ्तार में थी पिकअप

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 16 घायल, 4 की हालत गंभीर, कि सड़क किनारे खड़ी दूसरी गाड़ी व सब्जी बेचने वालों को घसीटते हुए ले गई और खाई में जा गिरी। पिकअप में सवार लोग खरपीणा के थे जो कालीवास एक सगाई समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। घटना को देखकर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। नाई थाना पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों की मदद से मशक्कत कर घायलों व मृतकों को बाहर निकाला और उदयपुर के सरकारी एमबी अस्पताल पहुंचाया। यहां ट्रोमा सेंटर में घायलों का इलाज किया जा रहा है। पिकअप ड्राइवर का नाम लक्ष्मण बताया गया है, जिसका हादसे के बाद पता नहीं चला है। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, एसपी मनोज कुमार, आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. लाखन पोसवाल, अधीक्षक आरएल सुमन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, कांग्रेस नेता विवेक कटारा समेत कई लोग अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायलों की कुशलक्षेम पूछी और अस्पताल में व्यवस्था को लेकर खास निर्देश दिए। नाई थानाधिकारी शब्बीर खान, हाथीपोल थानाधिकारी गोपाल चंदेल समेत अन्य पुलिस अिधकारी भी मौके पर पहुंचे और व्यवस्था को संभाला।