Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

उर्फी जावेद कैमरे के सामने ड्रेस के अंदर से निकालने लगीं पैसे, यूजर ने कहा- ‘ईडी को बुलाओ’

मुंबई

उर्फी जावेद अपने कपड़े हों या बेबाक बयान, हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। जिस तरह उर्फी अपने कपड़ों से प्रयोग करती रहती हैं वह आसान नहीं है। शुक्रवार की रात को उर्फी एक अलग ही लुक में नजर आईं। वह ‘झलक दिखला जा’ की लॉन्च पार्टी में पहुंची थीं। उन्होंने ब्लैक कलर का बॉडीकॉन ड्रेस पहन रखा था। इसके साथ उन्होंने बालों को कर्ल किया और बन बनाया है। शॉर्ट ड्रेस के साथ उर्फी ने हील्स मैचिंग किए। अब उर्फी का यह लुक वायरल हो रहा है।

ट्रोल हुईं उर्फी


उर्फी ने पपराजी के सामने पोज दिए। इसी दौरान वह ड्रेस में रखे पैसे निकालने लगीं।  कैमरे के सामने उर्फी के इस कारनामे ने एक बार फिर से उन्हें चर्चा में ला दिया। हालांकि सोशल मीडिया पर हर बार की तरह उन्हें एक बार फिर से ट्रोल किया जाने लगा।

यूजर्स के कमेंट्स


उर्फी के वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘मोदी जी केस करो। पैसे गलत जगह रखे हैं… ईडी को बुलाओ।‘ एक  यूजर कहते हैं, ‘इसकी तबीयत तो ठीक है?’ एक ने लिखा, ‘पैसे का ड्रेस बना लो।‘ एक अन्य ने कमेंट में कहा, ‘और कोई जगह नहीं मिली रखने को।‘ एक यूजर कहते हैं, ‘ये पागल है क्या?’