मुंबई
ऋतिक रोशन को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चा चल रही है कि वह एक्ट्रेस-सिंगर सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों को मुंबई में डिनर डेट पर देखा गया। इसके अलावा ऋतिक के चाचा राजेश रोशन ने परिवार के सदस्यों के साथ तस्वीर शेयर की थी जिसमें सबा नजर आईं। सभी ऋतिक रोशन के रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में जानना चाहते हैं लेकिन उन्होंने अभी तक इस पर कुछ भी नहीं कहा। अब पहली बार ऋतिक ने सबा की एक फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है इसके साथ उन्होंने इस तरह की चर्चाओं को और हवा दे दी है।