नीतू कपूर, अपने पति और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को याद कर भावुक हो गईं। आज यानी 22 जनवरी को अपनी शादी की 42वीं सालगिरह पर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अभिनेता ऋषि कपूर के साथ कुछ तस्वीरें साझा कर उन्हें याद किया। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “उनकी याद में…”।
बता दें कि ये तस्वीरें तब की हैं जब दोनों लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा’ में एक एपिसोड के लिए एक साथ दिखाई दिए थे। नीतू और ऋषि कपूर के प्रशंसकों को भी दंपति की यह तस्वीर खूब पसंद आ रही है। वह कमेंट सेक्शन पर ऋषि कपूर को याद करते हुए नीतू कपूर को सालगिरह की बधाई दे रहे हैं। नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है।