हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। दिल्ली सरकार की तर्ज पर 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने व विद्युत दरों में कमी करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का टाउन स्थित जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय के समक्ष चल रहा बेमियादी धरना बुधवार को 38वें दिन भी जारी रहा। धरने पर पार्टी संयोजक सुरेन्द्र बेनीवाल के नेतृत्व में मदन रेगर, बलवंत सिंह, दुन्नीराम लूना, हंसराज बाना, कालूराम प्रधान, शंकर नाथ, लीलाधर भाट, सतपाल भाट, हेतराम भाट, सुरजाराम, गोपाल वर्मा, गोपाल मेघवाल, रामप्रीत झा, ललित कुमार, शीशपाल यादव, संजय खदरिया, अशोक कुमार, सुभाष पारीक, पूनम चंद सहित कई कार्यकर्ता बैठे।