नई दिल्ली
बॉलीवुड की खूबसूरत दिवंगत एक्ट्रेस मधुबाला की 96 साल की बहन कानिज बलसारा को उनकी बहू समीना ने उन्हें घर से निकाल दिया। कानिज की बेटी परवीज ने अपनी भाभी समीना पर आरोप लगाते हुए इस दुखद घटना का खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटव्यू के दौरान समीना पर आरोप लगाते हुए बताया कि समीना ने उनकी मां कानिज को बिना रुपयों के एक फ्लाइट में अकेले ही बैठा कर उन्हें भारत भेज दी। कानिज अकेले न्यूजीलैंड से मुंबई आईं है। उनके पास मुंबई एयरपोर्ट पर अपने RTPCR टेस्ट कराने के लिए पैसे तक नहीं थे। बता दें कि लंबे समय कानीज न्यूजीलैंड में रह रहीं थीं।
मुश्किल वक्त से गुजर रही मधुबाला की बहन
गौरतलब है कि बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री मधुबाला प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में एक थीं। वह 70 से अधिक हिंदी फिल्मों में काम किया और दशकों को दर्शकों के दिलों पर राज कीं। हालांकि उनकी 96 साल की बहन कानिज बलसारा इन मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं, जिसके बारें में जानकर कई लोगों का दिल टूट गया है।
दुखद घटना का बेटी ने किया खुलासा
कानीज बलसारा 29 जनवरी को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर से बिना किसी सहारे और पैसे के मुंबई पहुंची। कानिज के आने की जानकारी उनकी बेटी परवीज को नहीं पता था। जानकारी के लिए बता दें कि परवीज मुंबई के बांद्रा इलाके में रहती है और उनके मां कानिज के की जानकारी उनके एक चचेरे भाई के माध्यम से मिली। इन सभी दुखद घटना को परवीज ने ‘ई-टाइम्स’ संग बातचीत में बताई।