Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एक्स-डिविडेंड के दिन कमाल कर रहा है यह स्टॉक, डॉली खन्ना ने भी खेला है बड़ा दांव 

नई दिल्ली

शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत के बावजूद नितिन स्पिनर्स शानदार वापसी की है। बुधवार को कंपनी के शेयर की कीमत 234.70 रुपये के लेवल पर पहुंच गई। जोकि मंगलवार की क्लोजिंग की तुलना में 3 प्रतिशत अधिक है। बता दें, मंगलवार को कंपनी शेयर बाजार 225.65 रुपये के लेवल पर बंद हुई थी। कंपनी मार्केट में आज एक्स-डिविडेंड के रूप में ट्रेड कर रही है। 

कितना मिलेगा डिविडेंड 

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने प्रति शेयर 2.50 रुपये के डिविडेंड पर मंजूरी दी है। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 8 सितंबर 2022 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। बता दें, इस पहले भी कंपनी फरवरी 2022 में निवेशकों को 1.50 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। नितिन स्पिनर्स पर दिग्गज निवेशक डॉली खन्ना ने भी दांव खेला है। 

अप्रैल से जून 2022 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार नितिन स्पिनर्स के 8,67,793 शेयर डॉली खन्ना के पास थे। यानी उनकी कंपनी में कुल हिस्सेदारी 1.54 प्रतिशत थी। वहीं, जनवरी से मार्च के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार दिग्गज निवेशक के पास कंपनी के कुल 9,93,016 शेयर थे। यानी तब उनके पास कंपनी की कुल 1.77 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। इसका मतलब हुआ कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में डॉली खन्ना ने नितिन स्पिनर्स में अपनी हिस्सेदारी घटाई है।